पीएम सूर्यघर योजना का लाभ उठाने महापौर ने की वार्ड पार्षदों से अपील

रायपुर। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर नगर पालिक निगम के सभी वार्ड पार्षदों से अपील करते उनसे कहा कि छत्तीसगढ विद्युत पावर वितरण कम्पनी के माध्यम से संचालित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी महत्वाकांक्षी पीएम सूर्यघर योजना का लाभ उठाते हुए वे अपने घरों पर सोलर पैनल लगाए।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर नगर निगम के सभी पार्षदों से अपने – अपने घरों में सोलर पैनल छग विद्युत पावर वितरण कम्पनी के माध्यम से लगवाकर राष्ट्र हित में विद्युत की बचत करने का सकारात्मक सन्देश देने और अपने – अपने वार्ड क्षेत्र के सभी रहवासी नागरिकों को पीएम सूर्यघर योजना का अधिक से अधिक संख्या में व्यवस्था अंतर्गत अधिकतम लाभ लेने जागरूक बनाने की विनम्र अपील की ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *