युवाओं को रोजगार देने पर विस में हुआ जमकर हंगामा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के दूसरे दिन, सोमवार को बेरोजगारी भत्ता के मसले पर सत्ता पक्ष व विपक्ष में जमकर हंगामा हुआ। सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने इस मसले पर वॉकआउट कर दिया।
कांग्रेस विधायक उमेश पटेल ने प्रश्नकाल के दौरान सवाल पूछा कि बेरोजगारों को भत्ता दे रहे हैं या नहीं। इस पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा- हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने वाला बना रही है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा पिछले सत्र में जानकारी दी गई थी कि, योजना चालू है, जब योजना प्रारंभ है तो युवाओं को भत्ता क्यों नहीं दे रहे हैं? इसके बाद युवाओं को रोजगार देने पर दोनों पक्षों में तीखी बहस हो गई। सदन में जमकर नारेबाजी और हंगामा होने लगा। काफी हंगामा और हो हल्ले के बाद संतोषजनक जवाब ना मिलने पर विपक्ष ने सदन से बहिर्गमन कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *