रायपुर रेल मंडल में होली के अवसर पर स्टेशनों में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारी

रायपुर। रंगो भरे होली त्यौहार के दौरान रायपुर रेल मंडल द्वारा यात्रियों को 1 मार्च से अनेक सुविधाएं दी जा रही है जैसे कि स्पेशल ट्रेन, कंफर्म बर्थ, होल्डिंग एरिया, भीड़ – भाड़ प्रबंधन, खान – पान सुविधा जैसे कई सुविधाये दी जा रही है। यात्रियों की सुगम यात्रा हेतु स्टेशनों पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देशन पर विशेष क्राउड मैनेजमेंट किया गया है।
रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बढ़ती हैं तो उनके लिए होल्डिंग एरिया बनाये गये हैं। जिससे प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ का जमाव ना हो। 30 & 150 साइज़ का लगभग 4500 स्क्वायर फीट विशाल होल्डिंग एरिया 500 से अधिक यात्रियों के बैठने लिए बनाया गया है। होल्डिंग एरिया में यात्रियों के लिए निशुल्क पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। यात्रियों की संख्या के अनुरूप होल्डिंग एरिया का और विस्तार किया जा सकता है।
जिसमें चेयर की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए, एयर कूलर एवं पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होल्डिंग एरिया में खान-पान की व्यवस्था बहुत ही न्यूनतम दरों पर जनता खाना 15 में, इकोनामी मिल 20 में, एवं 14 में रेल नीर की व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए टीटीई द्वारा लगातार यात्रियों को पर्याप्त जानकारी एवं काउंसलिंग किया जा रहा है। भीड़ को देखते हुए अन्य स्टेशनों पर भी क्राउड मैनेजमेंट होल्डिंग एरिया बनाने की तैयारी है।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर किसी भी तरह का भगदड़ न हो इसीलिए भीड़ को कंट्रोल करने के लिए यात्रियों के ठहराव की सुविधा रेलवे स्टेशन परिसरों पर प्रदान गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए होल्डिंग एरिया में पानी की सुविधा, होल्डिंग एरिया में ही टिकट लेने की सुविधा, व्हील चेयर, स्ट्रेचर सीसीटीवी कैमरा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
रायपुर स्टेशन पर किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए 24 घंटे एम्बुलेंस की सुवधा भी उपलब्ध कराई गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए 14 स्पेशल गाडिय़ां चलाई जा रही है । दुर्ग रायगढ़ के बीच पूर्णता लोकल मेमू ट्रेन। टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ न हो यात्री व्यवस्थित होकर टिकट ले इस हेतु समुचित टिकट काउंटरों की व्यवस्था की गई है। इसमें स्टेशन परिसर में ही टीटीई द्वारा मोबाइल यू.टी.एस. टिकटिंग कि सुविधा। रायपुर स्टेशन परअनारक्षित टिकट काउंटर का रेलवे आरक्षण केंद्र में शिफ्टिंग है। एटीवीएम है, अनारक्षित टिकट लेने में असुविधा ना हो इस हेतु वाणिज्य विभाग के अधिकारियों वाणिज्य निरीक्षकों सुपरवाइजरो द्वारा लगातार भीड़ की निगरानी की जा रही है। उद्घोषणा सिस्टम के माध्यम से स्टेशनों पर लगातार कोच पोजिशन एवं ट्रेनों का आवागमन का समय एवं प्लेटफार्म की सूचना यात्री हित की अन्य सूचनाओं को प्रदान किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *