माहेश्वरी महिला समिति का नेत्रहीन बालिकाओं के लिए स्पार्क–2025 का आयोजन 4 जनवरी को, होंगे विभिन्न कार्यक्रम

रायपुर | 4 जनवरी यानि शनिवार को बैरन बाजार स्थित आर्शीवाद भवन में माहेश्वरी महिला समिति और माहेश्वरी युवा मंडल महिला समिति के संयुक्त तत्वाधान में “स्पार्क–2025” नामक चैरिटेबल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम विशेष रूप से नेत्रहीन बालिकाओं के लिए समर्पित है।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए समिति की अध्यक्ष प्रगति कोठारी और सचिव कल्पना राठी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अष्टविनायक रियलिटीज के विक्की लोहाना और बाल गोपाल अस्पताल के चेयरपर्सन अशोक भट्टर उपस्थित होंगे। वहीं, माहेश्वरी युवा मंडल की महिला समिति की अध्यक्ष सीमा नत्थानी और सचिव आशा राठी ने बताया कि कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी और गैस्ट ऑफ ऑनर प्रादेशिक माहेश्वरी समाज की मीडिया प्रभारी कविता राठी शामिल होंगी।
इस आयोजन में विभिन्न प्रकार के स्टॉल, बच्चों और बड़ों के लिए गेम्स, स्वादिष्ट व्यंजन, और अन्य आकर्षण होंगे। इसके अलावा, सदर बाजार एटी ज्वेलर्स द्वारा एक ग्रैंड तंबोला खेला जाएगा, जिसमें विजेताओं को सैकड़ों आकर्षक पुरस्कार मिलेंगे। महिलाओं के लिए हैंपर मेकिंग प्रतियोगिता और बच्चों के लिए टैलेंट शो का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें गायन, नृत्य और एक्टिंग जैसी कलाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम से अर्जित होने वाली धनराशि नेत्रहीन बालिकाओं के इलाज के लिए दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *