आईटीएम यूनिवर्सिटी ने किया दो नए बीबीए प्रोग्राम्स और एडमिशन ब्रोशर का विमोचन

रायपुर। आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए दो अत्याधुनिक अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स बी.बी.ए. इन सप्लाई चेन एंड लॉजिस्टिक्स और बी.बी.ए. इन बैंकिंग एंड फाइनेंस की पढ़ाई शुरु करेगा। इससे पहले रायपुर प्रेस के कोषाध्यक्ष रमन हलवाई, आईटीएम यूनिवर्सिटी की प्रो-वाइस चांसलर सुश्री लक्ष्मी मूर्ति व विवि के अन्य पदाधिकारियों ने एडमिशन ब्रोशर का विमोचन किया।
विवि की लक्ष्मी मूर्ति ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि इस एडमिशन ब्रोशर में करियर के लिए निर्णायक अवसरों, मजबूत प्लेसमेंट रिकॉर्ड और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही नई शैक्षणिक साझेदारियों को दर्शाया गया है, जो आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर को मध्य भारत में उच्च शिक्षा का एक अग्रणी केंद्र बनाती हैं। इसके अलावा विवि के द्वारा दो नये प्रोग्राम्स इस सत्र से शुरु किए जाएंगे जिनमें बीबीए इन सप्लाई चेन एंड लॉजिस्टिक्स छात्रों को वैश्विक लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, वेयरहाउसिंग और संचालन को डिजिटल टूल्स और वास्तविक केस स्टडीज़ के माध्यम से प्रबंधित करना सिखाएगा। इसी तरह बीबीए इन बैंकिंग एंड फाइनेंस आधुनिक बैंकिंग प्रणालियों, वित्तीय विश्लेषण, फिनटेक और निवेश रणनीतियों में गहराई से प्रशिक्षण देगा, जिससे छात्र भारत के तेजी से बढ़ते वित्तीय क्षेत्र में प्रमुख भूमिका निभा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *