पाटिल के सम्मान में सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा ने सोमवार को पूर्व गृहमंत्री और लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल को श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन की कार्रवाई शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने श्री पाटिल के निधन का उल्लेख किया। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की। इसके बाद दोनों पक्षों ने दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। दिवंगत पाटिल के सम्मान में सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *