चैतन्य को मिली जमानत को छत्तीसगढ़ सरकार ने दी चुनौती, एक सप्ताह बाद सुको करेगा सुनवाई

रायपुर-नई दिल्ली। चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाले के मामलों में मिली जमानत को चुनौती देने वाली छत्तीसगढ़ सरकार की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह एक सप्ताह बाद इस मामले में सुनवाई करेगा।
चीफ जस्टिस (सीजेआई) सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया की पीठ को छत्तीसगढ़ की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी ने बताया कि चैतन्य बघेल को जमानत मिलने के बाद मामले के महत्वपूर्ण गवाहों में से एक सामने नहीं आ रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक संबंधित धन शोधन मामले में चैतन्य बघेल की जमानत को अलग से चुनौती दी है। पीठ ने कहा कि वह इस मामले की सुनवाई एक सप्ताह बाद करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *