37 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा। रविवार को दंतेवाड़ा जिले में पुलिस के समक्ष 37 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया जिनमें 27 ऐसे नक्सली शामिल हैं जिन पर कुल 65 लाख रुपये का ईनाम घोषित था। जिन्हें पुलिस नक्सली संगठन से जुड़े होने के रूप में चिह्नित करती रही है। पुलिस के अनुसार पिछले 20 महीनों में दंतेवाड़ा जिले में 165 इनामी व्यक्तियों सहित 508 लोगों ने आत्मसमर्पण किया है। लोन वर्राटू अभियान के तहत पुलिस अभिलेखों के अनुसार 333 इनामी व्यक्तियों सहित कुल 1,160 लोगों ने आत्मसमर्पण की प्रक्रिया अपनाई है।
पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों ने राज्य सरकार की पुनर्वास नीति पूना मारगेम (पुनर्वास से पुनर्जीवन) के तहत आत्मसमर्पण किया है। पुलिस के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में कुछ वे लोग भी शामिल हैं, जिन पर वर्ष 2020 में मिनपा क्षेत्र में पुलिस दल पर हमले में संलिप्त होने का आरोप है। उस घटना में सुरक्षा बलों के जवानों की मृत्यु और घायल होने की सूचना पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है। आत्मसमर्पण की प्रक्रिया डीआरजी कार्यालय दंतेवाड़ा में संपन्न हुई।
आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में कुमली उर्फ अनिता मण्डावी-4 लाख, गीता उर्फ लख्मी उर्फ लक्ष्मी मड$काम 8 लाख, रंजन उर्फ सोमा मण्डावी-8 लाख, भीमा उर्फ जहाज कलमू -8 लाख, क्रांति उर्फ पोदिये गावड़े 5 लाख, कुमारी मुन्नी कर्मा 2 लाख, लक्ष्मी अटामी 2 लाख, कृष्णा पदामी 2 लाख, मंगड़ी उर्फ मंगली हेमला -2 लाख, दशरू डोडी-2 लाख, नंदू मंडावी-2 लाख, विज्ञ्जा मिच्चा-2 लाख, हिड़मे कुहड़ाम 1 लाख, रोशनी उर्फ हुंगी सोड़ी 1 लाख, राजू उर्फ गांधी लेकाम 1 लाख, जनकू वेको 1 लाख, बुधराम माड़वी-1 लाख, सुखमति उर्फ सुक्की ताती 1 लाख, सुकलू कडिय़ाम 1 लाख, टाकलू उर्फ अजय कश्यप -1 लाख, बामन मण्डावी-1 लाख, अर्जुन कुजाम 1 लाख, कुमारी सोमारी परसा 1 लाख, विजय ओयाम 1 लाख, फुलमती उर्फ शांति वेको 1 लाख, नितेश उर्फ बदरू अलामी -50 हजार, सुखराम कुहड़ाम 50 हजार, मारा राम लेकाम, हेमला बुगुर, बबलु ओयाम, मंगडू लेकाम, बामन उर्फ साई कुंजाम, मल्ला बारसे, पांडू ताती, नंदा मड$काम, देवे मड$काम, लिंगा कुंजाम है।
पुलिस के अनुसार पोदिये उर्फ क्रांति गावड़े वर्ष 2024 में गोबेल और थुलथुली क्षेत्र की मुठभेड़ घटनाओं में शामिल होने का आरोप। कुमली उर्फ अनिता मण्डावी – वर्ष 2024 की मुठभेड़ों में शामिल होने का आरोप। भीमा उर्फ जहाज कलमू मई 2019 व मार्च 2020 (मिनपा) घटनाओं में संलिप्त होने का आरोप। हुंगी उर्फ रोशनी सोड़ी – वर्ष 2024 की मुठभेड़ घटनाओं में शामिल होने का आरोप। टाकलू उर्फ अजय कश्यप वर्ष 2024 की थुलथुली मुठभेड़ में शामिल होने का आरोप। अन्य व्यक्तियों पर अपने-अपने क्षेत्रों में सडक अवरोध, पत्रक लगाने जैसी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *