रिकुर्वे इवेंट में राज ने हासिल किया ब्राउंस मेडल

रायपुर। बिहार की राजधानी पटना में 12 से 14 सितंबर तक आयोजित खेलो इंडिया एन टी पी सी जोनल ओपन अर्चेरी टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की ओर से रिकुर्वे इवेंट में खेलते हुए राज सोरठे ने ब्राउंस मेडल के साथ 10 हजार रुपये का इनाम हासिल किया। इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री व खेल मंत्री अरुण साव, तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका सहित छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के पदाधिकारियों ने राज सोरठे को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।










