मयंक पटेल ने नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

काेंडागांव। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला के दल्ली राजहरा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह व्यायाम शाला में आयोजित नेशनल बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 में कोंडागांव के “मैन ऑफ स्टील” जिम के ट्रेनर मयंक पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 किलोग्राम कैटेगरी में गोल्ड मेडल जीता है। वहीं प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियनशिप में भी उन्हें सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया है। मयंक पटेल की इस उपलब्धि से न केवल कोंडागांव, बल्कि पूरे बस्तर अंचल का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच मयंक ने अपनी फिटनेस, अनुशासन और तकनीकी प्रशिक्षण के दम पर निर्णायकों को प्रभावित किया। उल्लेखनीय है कि दल्ली राजहरा में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर के नामी बॉडीबिल्डर्स ने भाग लिया और अपनी फिटनेस प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मयंक पटेल ने अपनी सफलता का श्रेय निरंतर मेहनत, अनुशासित दिनचर्या और मैन ऑफ स्टील जिम में मिले उच्चस्तरीय प्रशिक्षण को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि उन सभी प्रशिक्षकों, साथियों और शुभचिंतकों की है, जिन्होंने उन्हें निरंतर प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *