सीआरपीएफ जवान तोमन कुमार ने तीरंदाजी के व्यक्तिगत मुकाबले में हासिल किया गोल्ड, मिक्स में बॉन्स मेडल

रायपुर। आईईडी ब्लास्ट में पैर छीन जाने के बाद भी सीआरपीएफ कैंप आरंग में पोस्टेड अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाज तोमन कुमार ने छत्तीसगढ़ के तीरंदाजी में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करवा लिया है। साउथ कोरिया में आयोजित पैरा आर्चरी विश्व चैंपियनशिप में शनिवार को उन्होंने 20 दिन पहले चेक गणराज्य में कांस्य पदक की फाइट में 4था स्थान हासिल किया था उसी तीरंदाज को साउथ कोरिया में टक्कर देकर तोमन कुमार ने गोल्ड मेडल हासिल किया। दूसरा मेडल उन्होंने जम्मू कश्मीर की तीरंदाज शीतल कुमारी जिसके दोनों बांह नहीं है, उसके साथ खेलते हुए ब्रांच मेडल प्राप्त किया।
उल्लेखनीय हैं कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर के रहने वाले और साल 2022 में वे अपने सार्थियों के साथ सर्च ऑपरेशन पर निकले थे इसी दौरान नक्सली उन्हें घेरने पहाड़ी पर बैठे थे और वहां आईईडी बम भी लगा रखे थे। जब वे पहाड़ चढ़ रहे थे तो नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बचने के लिए भागे तो पैर बम के संपर्क में आ गया और उन्होंने अपना एक पैर खो दिया। इलाज के बाद आर्टिफिशियल पैर लगा। घटना के एक महीने बाद उनकी शादी होने वाली थी। इसके बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और फिर से उन्होंने ट्रेनिंग शुरु किया और तीरंदाजी बन गए।
इस उपलब्धि की जानकारी छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका ने कल मुख्यमंत्री को फोन पर दिया और उन्होंने तोमन कुमार को बधाई और शुभकामनाएं दिए। मुरारका ने बताया कि तोमन का रायपुर लौटने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।










