स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवाओं का सम्मान

00 विधायक सोनी और प्रमोद दुबे ने दी प्रेरणा, समिति ने सेवा कार्यों का दिया संदेश
रायपुर। स्वामी विवेकानंद उत्कर्ष परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती के उपलक्ष्य में आनंद समाज वाचनालय में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अपने उद्बोधन में श्री सुनील सोनी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने ढाई साल रायपुर में बिताए थे। उनके विचार और जीवनशैली आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं को विवेकानंद की पुस्तकों का अध्ययन करने और उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। समिति की अध्यक्ष दीप्ति दुबे ने संस्था के कार्यों की जानकारी दी और युवाओं को सेवा के क्षेत्र में सक्रिय होने के लिए प्रेरित किया। सभापति प्रमोद दुबे ने स्वामी विवेकानंद के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। समिति के सचिव सौरभ तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भूखे को भोजन और सेवा के क्षेत्र में समर्पित होने का आव्हान किया जो आज भी प्रासंगिक है।
इस अवसर पर प्रमुख युवा प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें दिव्यांश तिवारी, गज्जू साहू, सीमा दुबे, आरती शर्मा, प्रदीप सयानी, शिखा शर्मा, पूनम शुक्ला, रमा मिश्रा, अनुराग तिवारी, आर्यरतन शर्मा, अनिकेत अग्रवाल, सुरभि शर्मा,आलोक शर्मा,आकांक्षा शुक्ला, दृष्टि दुबे, समीर वेनसयानी, तृप्ति लूनिया शामिल थे। कार्यक्रम में समिति के सदस्य सुभाष तिवारी, शैलेन्द्र दुबे, मनीष तिवारी, सुयश शर्मा, आर्य दुबे समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के उपाध्यक्ष आरजे अनिमेष ने व आभार सौरभ तिवारी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *