वल्लभ नगर महिला केंद्र ने मजदूर दिवस पर वितरित करेगा मट्ठा

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की वल्लभ नगर महिला केंद्र की मासिक बैठक संत ज्ञानेश्वर विद्यालय प्रांगण में हुई। बैठक में एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस और महाराष्ट्र दिवस के उपलक्ष्य में मट्ठा वितरण करने पर चर्चा की गई। इसके साथ प्रत्येक माह केंद्र के सदस्यों का जन्मदिन मनाने और मंडल के सदस्यता अभियान को और गति देने पर भी चर्चा हुई।
महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर एक मई को वल्लभ नगर केंद्र की ओर से प्रति वर्ष करीब तीन हजार लोगों को मट्ठा वितरित किया जाता है। इस वर्ष भी मानवसेवा के लिए म_ा वितरण की परंपरा को जारी रखा जाएगा और हजारों लोगों को मई माह की भीषण गर्मी में ठंडा मट्ठा वितरित किया जाएगा। विशाखा ने बताया कि वल्लभनगर केंद्र अपने क्षेत्र के हर एक मराठी भाषी परिवार के 18 वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों को महाराष्ट्र मंडल का आजीवन सभासद बनाने के लिए प्रेरित करेगा।
बैठक के दौरान महिलाओं के बीच कई रोचक गेम्स कराए गए। खेल को प्रभु श्रीरामचंद्र से जोड़ा गया है। खेल में सभी महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसमें प्रथम कांचन पुसदकर, द्वितीय विशाखा तोपखानेवाले और तृतीय संतोषी देवस्थले रहीं। बैठक में समापन से पूर्व आभार प्रदर्शन मनीषा सदन ने किया। संचालन वंदना पाटिल व जया काले ने किया।
अर्चना जतकर, अपर्णा पेंडसे, नंदा अगस्ती, शोभा पाटिल, विजया चौधरी, प्रेरणा मोरे, प्रतिमा आगलावे, सुवर्णा कस्तूरे, माधुरी गाडगिल, प्राजक्ता पुसदकर, संगीता पवार, शिल्पा आसटीकर, मानसी बिठालकर, प्रेमा बिठालकर, सुलभा विठालकर, चित्रा कोल्हे, सीमा मिसडे, मंजूषा चिलामवार, रोहिणी पेंडसे, शोभा ठाडा, आशा बारेवाल, शोभा मोहता, संतोषी देवस्थले, प्रीति केसकर, मेघा ऋषि, ऊषा काकडे, सुहानी पवार और स्मिता चाडोलकर सहित अनेक सभासद बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *