12, 13, 14 व 15 नवंबर को रहेगी स्कूलों में छुट्टी

रायपुर। नवंबर का महीना इस बार स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए खासा खुशियों से बीत रहा है। इस महीने कई महत्वपूर्ण त्यौहार आने के कारण स्कूलों में छुट्टियां लगी हुई है। दिवाली की लंबी छुट्टी मिलने के बाद फिर से बच्चों व कर्मचारियों को लंबी छुट्टी मिलेगी। इस सप्ताह 12, 13, 14 व 15 नवंबर को 4 दिनों की छुट्टी रहेगी। वहीं रविवार को मिलकर कुल 7 दिन की छुट्टी मिलेगी।
राजधानी रायपुर के दक्षिण विधानसभा में 13 नवंबर को चुनाव होना है। इसे लेकर निर्वाचन आयोग जोर-शोर से तैयारी में जुटी हुई है। वहीं अब उपचुनाव के तहत मतदान दिवस के पूर्व यानी 12 नवंबर को मतदान केन्द्र वाले शासकीय व प्राइवेट स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। उप निर्वाचन के लिए 12 नवंबर को मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा और मतदान केन्द्र के लिए उन्हें रवाना किया जाएगा।
13 नवंबर को रायपुर में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इस दिन दक्षिण विधानसभा चुनाव के कारण प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा बैंकों की छुट्टी भी रहेगी।
14 नवंबर को स्कूलों में बाल दिवस मनाया जाएगा। इस दिन ज्यादातर स्कूलों में रंगारंग कार्यक्रम बनाया जाएगा। कुछ स्कूलों में फुल डे मस्ती होती है तो कुछ में हाफ डे क्लासेस लगती हैं। वहीं, कई स्कूलों में इस अवसर पर छुट्टी दे दी जाती है।
15 नवंबर शुक्रवार को गुरु नानक देव की जयंती है। इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा और गुरु पर्व भी है। इस दिन भी स्कूल, कॉलेज, बैंक आदि बंद रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *