प्रदेश में 10 में से कोरोना के 6 मरीज हैं एक्टिव

रायपुर। प्रदेश में कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है और अब तक 10 मामले सामने आ चुके है जिनमें 4 मरीज ठीक हो चुके हैं तथा वर्तमान में 6 मरीजों का इलाज चल रहा है। डायरेक्टर (महामारी) डॉ सुरेन्द्र पामभोई ने बताया कि कोरोना पीडितों की संख्या जरूर बढ़ी है, लेकिन 4 पीडित स्वस्थ भी हो चुके हैं। अभी 6 एक्टिव केस हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वैक्सीनेशन अच्छा हुआ है इसलिए कोरोना की लहर आने की संभावना नहीं है।
बताया जा रहा है कि राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। शनिवार को दो और मरीज मिले हैं। इसके साथ ही रायपुर में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है, जबकि पूरे प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 5 हो चुकी है। आज के दोनों संक्रमितों में एक पुरुष (74 वर्ष) और एक महिला (42 वर्ष) शामिल हैं। पुरुष टाटीबंद महिला प्रेम नगर, मोवा इलाके की निवासी है। इससे संक्रमण के स्थानीय स्तर पर फैलने की आशंका भी जताई जा रही है। इनमें से एक मरीज की पहचान एम्स ओपीडी में दूसरी संक्रमित महिला मेकाहारा की नर्स है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *