1500 करोड़ का कथित वीडियो जनसंपर्क के सूरज , बगुले की चाल और जांच की उलझी कहानी का पूरा सच –

1500 करोड़ का कथित वीडियो जनसंपर्क के सूरज , बगुले की चाल और जांच की उलझी कहानी का पूरा सच –
रायपुर : – छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक पुराना वीडियो एक बार फिर लौट आया है लेकिन इस बार यह सिर्फ स्क्रीन पर नहीं, सिस्टम के भीतर भी हलचल मचा रहा है। ₹1500 करोड़ एक कथित बैठक बड़े नाम और फिर अचानक सन्नाटा। ऊपर से यह एक वायरल वीडियो लगता है, लेकिन जैसे-जैसे परतें खुलती हैं, यह कहानी एक ऐसे खेल में बदल जाती है, जहां रोशनी देने वाले चेहरे भी अंधेरे रचते दिखते हैं, और शांत खड़े दिखने वाले किरदार सबसे गहरी चाल चलते हैं। इस पूरे खेल के बीच एक ऐसा किरदार भी है जो खुद कुछ कहता नहीं, बस चुपचाप खड़ा रहता है… लेकिन उसकी नजर हर हरकत पर होती है। एक बगुला… जो चोंच टिकाए पूरे मामले को निहार रहा है, और वक्त आने पर वार करने के लिए तैयार है।
कहानी ने करवट ली –
नवंबर 2025…मुख्यमंत्री की ब्रांडिंग और जनसंपर्क से जुड़ा टेंडर खत्म होता है। आकाश जोशी सिस्टम के भीतर का वह नाम, जो किसी पद पर नहीं, लेकिन छवि निर्माण की धुरी था अचानक बाहर हो जाता है। पहले यही काम 10 लाख में होता था। नया टेंडर आता है और वही काम 60 लाख में एक गुजराती कंपनी को चला जाता है। यहीं पहली दरार पड़ती है।चुपचाप लेकिन गहरी।
वीडियो का विस्फोट –
दिसंबर के आखिरी हफ्ते में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वाइरल होता है। वीडियो साधारण नहीं था उसमें शब्द भी चुने हुए थे, नाम भी… और टाइमिंग भी। ₹1500 करोड़ का जिक्र एक कथित बैठक और संघ संगठन से जुड़े बड़े नामों की परछाइयाँ दिखाई जाती है। वीडियो जैसे ही वायरल होता है , सत्ता के गलियारों में खामोशी नहीं हलचल दौड़ गई।
मामला इतना संवेदनशील हुआ कि रायपुर के सिविल लाइंस थाने में FIR दर्ज हुई। जिसकी शिकायत विधायक पुरंदर मिश्रा की। कैटेगरी Case Sensitive यहीं से कहानी आधिकारिक हो जाती है और अनौपचारिक खेल और तेज। जांच की पहली परत खुलती है जिसमे असलम नाम आता है जिसे कांग्रेसी आईटी नेटवर्क से जुड़ा बताया जाता है। इसपर आरोप कि वीडियो अपलोड इसी ने किया था। फिर आता है अंकित दुबे डिजिटल वेंडर।उसका बयान इस पूरी कहानी का सबसे ठंडा लेकिन सबसे खतरनाक वाक्य बन जाता है। मैं वही काम करता हूं, जिसके पैसे मिलते हैं। लेकिन पैसे किसने दिए यहीं कहानी धुंधली हो जाती है।
गायब कड़ियाँ –
जिस नाम से कहानी शुरू हुई पूछताछ में वही नाम साफ -साफ नहीं आता। यहीं से शक गहराता है क्या असली खिलाड़ी पर्दे के पीछे है? यहीं कहानी में प्रवेश होता है एक ऐसे किरदार का जिसका नाम सूरज की तरह चमकता है, लेकिन आरोपों में छाया ज्यादा है। जनसंपर्क विभाग का सूरज जिसका काम था रौशनी फैलाना सूत्र कहते हैं, वही इस पूरे घटनाक्रम में अंधकार का विस्तार करता दिखता है। पहले टकराव , फिर सक्रियता, फिर संपर्क और यहीं से कहानी आगे धकेली जाती है। और एक कॉल जाता है हाउस के बगुले भगत के पास यह वह किरदार है जो खुद शोर नहीं करता, लेकिन हर कांड में इसकी “चोंच” जरूर लगती है। कनेक्शन बनाना, अधिकारी लाइनअप करना, और खेल को दिशा देना यहीं से जांच की पटकथा बदलनी शुरू होती है। अब आता है तीसरा अहम किरदार वही जांच वाला साहेब। संभागीय जिम्मेदारी लेकिन इस केस में भूमिका उससे कहीं आगे।
बताया जाता है कि इन्ही के निर्देश में आरोपियों को नया रायपुर के एक महंगे रिजॉर्ट में लेजाकर लंबी पूछताछ की जाती है और फिर नया एंगल बताया जाता है कि इस पूरे मामले में संघ-संग़ठन के बड़े भाई साहब का नाम जोड़ना है। यह जांच अब सिर्फ तथ्य नहीं खोज रही थी वह दिशा भी तय कर रही थी। बताते है कि जब दबाव आया संघ संगठन के बड़े नाम इस केस में जोड़े जाएं तब एक लाल ने मना कर दिया। यह इनकार सिर्फ एक फैसला नहीं था यह सिस्टम के भीतर पहली खुली दरार थी। और फिर बाद में उन्हें राजधानी से हटा दिया गया। और वह सूरज जिस पर सवाल थे उसे डेपुटेशन पर बुला लिया जाता है। और उधर जांच वाला अधिकारी नए-नए करतब दिखाते हुए कहता है कि जल्दी मैं भी दिल्ली जाने की तैयारी में हूं…अब सवाल सिर्फ केस का नहीं रहा…यह करियर, पोस्टिंग और पावर का खेल भी बन चुका था।
सोशल मीडिया नैरेटिव –
इधर जांच चल रही थी लेकिन असली लड़ाई सोशल मीडिया पर लड़ी जा रही थी। नए नैरेटिव , नए संकेत और एक ही लक्ष्य संघ की छवि पर सवाल यह अब वीडियो से बड़ा खेल था यह “इमेज वॉर” बन चुका था। जब रिपोर्ट दिल्ली पहुंची…तो वहां सिर्फ भरोसा नहीं किया गया जांच हुई। और यहीं सबसे बड़ा मोड़ आया कई इनपुट भ्रामक , कई जोड़ कमजोर और पूरा नैरेटिव संदिग्ध अब कहानी उलट चुकी है।
यह वीडियो नहीं, सिस्टम का आईना 1500 करोड़ का यह कथित वीडियो अब सिर्फ एक क्लिप नहीं है। यह एक आईना है जिसमें दिखता है टेंडर का टकराव , अफसरशाही की चाल , नैरेटिव का खेल और सत्ता के भीतर की खींचतान जहां सूरज भी सवालों में है बगुला भी और जांच भी। सबसे बड़ा सवाल अभी भी वही है क्या यह वीडियो सच था या किसी बड़े खेल का सबसे प्रभावी हथियार?
इसका नेक्स्ट पार्ट जल्दी ही लाएंगे –









