सहेली ज्वेलर्स का संचालक हुआ 2.50 लाख ठगी का शिकार

रायपुर। सदर बाजार स्थित सहेली ज्वेलर्स का संचालक 2.50 लाख रुपये ठगी का शिकार हो गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुमित कुमार जैन ने थाना में मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि सदर बाजार रायपुर सहेली ज्वेलर्स के नाम से उसके फुफा सुनील कुमार जैन सोने चांदी की दुकान है। जिसका दो वर्षो से सुमित संचालन कर रहा था। उसके मोबाइल पर अज्ञात नम्बर 9179746609 से फोन आया था। उसने अपना नाम राजीव कुमार बताया। फोन पर उसने दो-ढाई तोला कि सोने की चेन खरीदने की बात कही। तब सुमित ने कस्टमर को व्हाटसअप पर 26.890 ग्राम सोने की चेन की फोटो भेजी। तब आरोपी ने चेन लेकर प्रगति कॉलेज चौबे कालोनी आने और वहीं पेमेंट करने की बात कही। फिर आरोपी ने 25 हजार रूपए का सोना खरीदने का आर्डर देकर एडवांस पेमेंट करना कहा। तब सुमित ने कर्मचारी दीपक सोनी को वहां भेज दिया। आरोपी राजीव कुमार ने चेन लेकर डिस्काउंट करने की बात कर पंजाब नेशनल बैंक के 2.50 लाख का चेक दुकान के नाम से दीपक को दिया। जिसे लेकर दीपक वापस दुकान आ गया। जिसके बाद बिल बनाने के लिए कर्मचारी को राजीव को पैन कार्ड के लिए फोन लगाने कहा तब उसका फोन बंद आने लगा। जिसके बाद से अब तक राजीव कुमार ने कोई संपर्क नहीं किया और फोन भी बंद हैं। बैंक जाकर उक्त व्यक्ति की पूछताछ करने पर व्यक्ति के नाम से कोई भी खाता नहीं मिला। जिस पर धोखाधड़ी होने के शक में सुमित ने कल शाम आजाद चौक थाना जाकर धोखाधडी होने की शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 318-4 का अपराध दर्ज कर आरोपी की पतासाजी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *