देश का सबसे बड़ा पोल्ट्री कॉन्क्लेव राजधानी में 8 अप्रैल से

00 देश के करीब 6000 पोल्ट्री फार्मर्स और ट्रेडर्स होंगे शामिल
रायपुर। आईबी ग्रुप राजनांदगांव द्वारा ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए ‘विकसित पोल्ट्री, विकसित छत्तीसगढ़’ के लक्ष्य के साथ आगामी 8 अप्रैल से दो दिवसीय पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन रायपुर के होटल ओमाया में किया गया है। इसमें देश के करीब 6000 पोल्ट्री फार्मर्स और ट्रेडर्स शामिल होंगे। आईबी ग्रुप के एमडी बहादुर अली ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी राज्य को विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में स्थापित करने की दिशा में पहल कर रहे हैं।
इस विचार को मूर्त रूप देने की दृष्टि से अब आईबी ग्रुप द्वारा 2035 तक छत्तीसगढ़ को देश का प्रोटीन हब के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया है। इसी उद्देश्य से देश के सबसे बड़े पोल्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। इस कॉन्क्लेव में छत्तीसगढ़ के आलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना सहित पूरे 28 राज्यों से फार्मर्स और ट्रेडर्स शामिल होंगे। पहले दिन देशभर से पोल्ट्री ट्रेडर्स इस आयोजन में उपस्थित होंगे
जिसमें सुबह 9 बजे से 2 बजे तक तकनीकी एवं व्यवसाय विस्तार के बारे मार्गदर्शन दिया जाएगा। वहीं अगले दिन 9 अप्रैल को देश के पोल्ट्री किसान आयोजन में शामिल होंगे जिसमें उन्हें भी नयी तकनीक से जोड़कर आधुनिक पोल्ट्री के बारे में जानकारी दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *