श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में महाशिवरात्रि पर सुंदरकाण्ड पाठ, भजन व झांकी का आयोजन

00 भजन प्रवाहक लल्लू महाराज बांधेंगे समां
रायपुर। चौबे कालोनी स्थित श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में रविवार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुंदरकाण्ड पाठ, भजन संध्या व झांकी का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रायपुर के लल्लू महाराज एण्ड पार्टी द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। पूरे मंदिर परिसर को कोलकाता से मंगाए गए आकर्षक फूलों से सजाया जाएगा। आयोजक रीना हेमंत जैन ने बताया कि भगवान शंकर के सबसे प्रिय दिन मंदिर में सुबह रूद्राभिषेक व पूजा अर्चना की जाएगी। संध्या 5 बजे से सुंदरकांड पाठ, भजन व आरती होगी। तत्पश्चात फलाहार व आम भंडारे का आयोजन किया गया है।
महाशिवरात्रि पर्व भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थदशी तिथि में मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन सृष्टि का प्रारंभ हुआ था। अग्निलिंग जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है के उदय के साथ ही सृष्टि की रचना हुई थी। इस दिन भगवान शिव व पार्वती की पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता के अनुसार भगवान शिव और पार्वती का विवाह चतुर्थदशी को हुआ था। इस दिन चंद्रमा सबसे कमजोर स्थिति में होता है इसलिए भगवान शिव ने उसे अपने मस्तक पर धारण कर लिया था। जो भी श्रद्धालु अपने चंद्रदोष को ठीक करना चाहते है उनके लिए यह दिन सबसे शुभ माना जाता है। साल भर में पडऩे वाली 12 शिवरात्रियों में महाशिवरात्रि का सबसे अलग महत्व है।
श्री चिंताहरण हनुमान मंदिर में हर मंगलवार को सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ भक्ति भाव व धूमधाम से किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते है। कार्यक्रम का आयोजन श्री हनुमंत सेवा समिति द्वारा किया जाता है। मंदिर में होने वाले सभी कार्यक्रमों संस्था के सदस्य बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *