स्टेट स्ट्रेंथ व पावर लिफ्टिंग 21 फरवरी को रायपुर में

रायपुर। 21 फरवरी को छग स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एसोसिएशन एवं पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान मे सिंधी धर्मशाला लाखे नगर पुरानी बस्ती में पावर लिफ्टिंग एवं स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है।
छग पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन रू के महासचिव मानिक ताम्रकार ने बताया कि प्रतियोगिता में छग के 22 जिलों के करीब 150 खिलाड़ी आने की संभावना है प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल वाले को 4000 सिल्वर मेडल को 3000 और ब्रॉन्ज मेडल को 2500 रूपये कैश ईनाम दिया जाएगा। पावर लिफ्टिंग में सब जूनियर 18 वर्ष से नीचे 2 ग्रुप जूनियर 19 से 23 वर्ष, 3 ग्रुप सीनियर 23 से 40 वर्ष 4 ग्रुप मास्टर 40 वर्ष से ऊपर 1 ग्रुप की प्रतियोगिता होगी। वूमेन की भी प्रतियोगिता 1 ग्रुप में होगी। स्ट्रेंथ लिफ्टिंग महिला पुरुष में सब जूनियर 6 ग्रुप जूनियर 8 ग्रुप सीनियर 10 ग्रुप के साथ मास्टर एक दो और तीन के साथ विकलांग की भी प्रतियोगिता होगी। विकलांग पावर लिफ्टर और स्ट्रेंथ लिफ्टर की फीस नि:शुल्क है। प्रतियोगिता में बॉडी वेट के पूर्व आधार कार्ड दिखाना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *