सिंधु पैलेस में कल से श्रीराम कथा

रायपुर। सिंधु पैलेस, शंकरनगर (बीटीआई मैदान के सामने) शुक्रवार 27 फरवरी से श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत हो रही है। कथा सत्संग के लिए दीदी मां मंदाकिनी गुरुवार की सुबह सारनाथ एक्सप्रेस से रायपुर पहुंची। श्रीराम किंकर आध्यात्मिक मिशन के सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। कथा 1 मार्च तक आयोजित है।
श्रीरामकिंकर आध्यत्मिक मिशन की ओर से आयोजनकर्ताओं ने बताया कि तीनों ही दिन रोजाना शाम 5.30 से 6.30 बजे तक भक्ति सत्संग व शाम 6.30 से रात्रि 8.30 बजे तक श्रीराम कथा होगी। दीदी मां श्रीरामचरित मानस के माध्यम से महाराज श्री स्व. रामकिंकर की मानस परम्परा को आगे बढ़ा रही हैं और हर साल कथा सत्संग के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *