संध्या बनीं ब्राम्हण समाज केंद्रीय समिति की महिला प्रांताध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ ब्राम्हण समाज केंद्रीय समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिवाकर तिवारी के अग्रोहा कॉलोनी स्थित निवास पर आयोजित बैठक में महिला प्रांत अध्यक्ष डॉ. संध्या शिवेंद्र तिवारी को बनाया गया। महासचिव की जिम्मेदारी बिहारी लाल शर्मा, आकाश दुबे, अजय शर्मा, सुषमा तिवारी को दी गई। वहीं उपाध्यक्ष भारतरत्न तिवारी, कोषाध्यक्ष नीरज दुबे, मीडिया प्रभारी सुनील शुक्ला व महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक सुनीता शर्मा को बनाया गया।
अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि बहुत जल्द ही शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित करने का फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि परशुराम जयंती पर कार्यक्रम करने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया है। बैठक में पूर्व अध्यक्ष विनय तिवारी, मनोज शर्मा, संजय दुबे, आशुतोष शर्मा, सुरेंद्र शुक्ल, आभा तिवारी, सुनीता शर्मा, डॉ. संध्या तिवारी, बिहारी लाल शर्मा, लक्ष्मीकांत तिवारी, संतोष दुबे, सुनील शुक्ला, राहुल शर्मा व आकाश दुबे आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *