15 अगस्त को रहेगा प्रदेश में मांस – मटन विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित

रायपुर। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गुरूवार को मांस – मटन का विक्रय पूरे प्रदेश में पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त 2024 गुरूवार को नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।
राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 15 अगस्त 2024 गुरूवार को किसी भी दुकान में मांस – मटन विक्रय करते पाये जाने पर मांस – मटन जप्त करने की कार्यवाही की जायेगी और सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जायेगी। राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिनांक 15 अगस्त 2024 गुरूवार को नगर पालिक निगम के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस- मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने -अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों के मांस – मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *