साहित्य सृजन संस्थान करवा चौथ करेगा महिला रचनाकारों का काव्य पाठ व सम्मान

रायपुर। साहित्य सृजन संस्थान द्वारा रविवार को करवा चौथ पर्व के अवसर पर काव्य संध्या का आयोजन कर रहा है इस दौरान महिला रचनाकारों का काव्य पाठ एवं उनका सम्मान वृंदावन हॉल सिविल लाइन्स करेगा। कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से संध्या 7 बजे तक आयोजित है।
संस्था के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा ने बताया कि अपने जीवन के प्रथम काव्य मंच पर प्रथम बार काव्य पाठ करने वाले श्री भुनेश्वर साहू का विशेष रुप से सम्मान किया जाएगा। सम्मान के क्रम में श्रेष्ठ रचनाकार सम्मान से सीमा पांडे, सरिता गौतम “मधु”, राकेश अग्रवाल “साफिर”, नूपुर साहू एवं सत्येन्द्र तिवारी “सकुति” और मेरा गांव लेखन प्रतियोगिता में शामिल सभी 42 रचनाकारों का सम्मान भी किया जायेगा।
संस्था के अध्यक्ष वीर अजीत शर्मा ने बताया कि साहित्य सृजन संस्थान विगत दो वर्षों से लगातार प्रतिमाह काव्य पाठ संध्या का आयोजन करते आ रही है और इस 26 वीं काव्य संध्या को महिलाओ को विशेष करवा चौथ व्रत के रूप में समर्पित किया है।
