राजभवन का नाम बदला लेकिन आदेश में ही पुराना नाम! कागज़ी बदलाव या आधा-अधूरा अमल?

राजभवन का नाम बदला लेकिन आदेश में ही पुराना नाम! कागज़ी बदलाव या आधा-अधूरा अमल?

रायपुर : – छत्तीसगढ़ राजभवन का नाम बदलकर लोकभवन किया जाना केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत कर दिया गया है। 2 दिसंबर 2025 को जारी पत्र में गृह मंत्रालय के निर्देशों का पालन करते हुए स्पष्ट कहा गया है कि आगे सभी सरकारी उपयोगों में लोकभवन नाम प्रयुक्त किया जाए। लेकिन जिस आदेश में यह परिवर्तन घोषित किया गया है, उसी आदेश में नीचे अब भी राजभवन, रायपुर लिखा हुआ है!

आदेश में ही विरोधाभास –
पत्र के शीर्ष पर नए नाम लोकभवन का उल्लेख है, पर पत्र के फुटर में , कार्यालय पते में , प्रतिलिपि सूची में हर स्थान पर पुराना नाम राजभवन ही जारी है। इससे दो संभावनाएँ निकलती हैं या तो आदेश जल्दबाज़ी में जारी हुआ, या फिर राजभवन के लेटरहेड, टेम्पलेट और अन्य आधिकारिक प्रारूप अभी अपडेट ही नहीं किए गए हैं।

क्या नाम परिवर्तन लागू हुआ है या केवल घोषणा हुई है?
प्रशासनिक विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक सरकारी लेटरहेड , पोर्टल , कार्यालय पट्टिका आधिकारिक संचार अपडेट न हो जाएँ, तब तक यह बदलाव अधूरा माना जाएगा।

विभागों में भी उलझन –
चूँकि आदेश में दोनों नाम साथ-साथ दिख रहे हैं, इससे स्पष्ट है कि विभागीय स्तर पर अभी पूरी प्रक्रिया लागू नहीं हो सकी है। कई अधिकारी भी यह तय नहीं कर पा रहे कि किस नाम से पत्राचार किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *