धमतरी से कांग्रेस महापौर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त

रायपुर। धमतरी में महापौर के लिए प्रत्याशी बनाए गए विजय गोलछा का नामांकन निरस्त हो गया है। भाजपा ने कुछ जानकारी साझा करते हुए आपत्ति लगायी थी। अब निर्दलीय प्रत्याशी सामने मैदान में रह गया है लेकिन भाजपा की राह आसान हो गई है।
बताया जा रहा है कि विजय को नगर निगम में ठेका का काम मिला हुआ था उन्होने हाइ मास्क लाइट सप्लाई का काम भी किया था। लेकिन कुछ भुगतान बाकी है। इन्ही सब तकनीकी जानकारियों को लेकर भाजपा ने आपत्ति की थी। भाजपा प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा अब चुनावी मैदान में मजबूत हो गए हैं क्योकि निर्दलीय प्रत्याशी वजनदार नहीं हैं। हो सकता है कांग्रेस उसे समर्थन दे दे। लेकिन पार्टी की भारी किरकिरी हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *