नक्सली हिंसा, आत्मसमर्पितों को पुनर्वास प्रोत्साहन के 33 प्रकरणों में 1 करोड़ 92 लाख की मिली स्वीकृति

सुकमा। जिले में नक्सली हिंसा में मृतकों के परिवारों हेतु 5 लाख रुपये, आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास योजना के तहत प्रोत्साहन राशि हेतु 7 लाख रूपये, सक्रिय 5 लाख या अधिक के इनामी आत्मसमर्पित नक्सली को शासकीय सेवा में नियुक्ति या शासकीय सेवा प्रदान नहीं की गयी है, ऐसे आत्मसमर्पित नक्सली को इसके एवज में 10 लाख रूपये की एक मुश्त राशि प्रस्तावित की गई । जिसमें नक्सली हिंसा में मृतक के परिवारों हेतु स्व. मुचाकी रामा पिता स्व.भीमा मुचाकी को 5 लाख रूपये प्रस्तावित किया गया। जिले के 33 प्रकरणों में कुल 1 करोड़ 92 लाख रूपये सहायता राशि स्वीकृति प्रदान किया गया है।
आत्मसमर्पित नक्सलियों को पुनर्वास योजना के तहत प्रोत्साहन राशि हेतु कुहरम भीमा पित्ता स्व. देवा, तेलाम हिड़मा पिता गंगा, महिला माडवी पोज्जे पिता स्व. गंगा रैनामी, महिला, वी मडकम जोगा पिता स्व. देवा, मुचाकी देवा पिता स्व. गुड्डी, महिला माड़वी बुधरी पति मड़कम बा मंगडू, समीर उर्फ मिडियम सुक्का पिता स्व देवा, महिला रजनी उर्फ राजे उर्फ बीडे माड़वी पिता माड़वी गंगा, महिला शांति कवासी पिता गंगा, महिला मडकम सोमड़ी पति मडकम नंदा, हेमला हिड़मा उर्फ वागा पिता चूला, महिला रव्वा मूके उर्फ भीमे पति हिड़मा हेमला पिता भीमा, बण्डू उर्फ बण्डी मड़काम पिता मासा, पदाम सम्मी पति स्व. दारा, संतोष उर्फ सन्ना बारसे पिता स्व. देवा, अरूण उर्फ माड़वी हुर्रा पिता देवा, किकिड देवे पिता स्व. नंदा, मनोज उर्फ दूधी बुधरा पिता चमरू को प्रत्येक व्यक्ति को 10-10 लाख रूपये सहायता राशि प्राप्त होगा कुल 18 प्रकरणों में कुल 1 करोड़ 80 लाख रूपये सहायता राशि प्रदान किया जाएगा।