भिलाई के मोहम्मद शाहिद बने राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के महासचिव व पेंड्रा की प्रीति मांझी बनी संयुक्त महासचिव

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने युवा कांग्रेस की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी है जिसमें छत्तीसगढ़ के भिलाई के मोहम्मद शाहिद को राष्ट्रीय महासचिव व पेंड्रा की प्रीति मांझी को युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव बनाया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व नई दिल्ली में राहुल गांधी और प्रीति मांझी के बीच मुलाकात हुई थी और यहीं से संकेत मिलना शुरु हो गया था कि मांझी को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। मोहम्मद शाहिद के अलावा अजय छिकारा, खुशबू मंगला शर्मा, लेनिन प्रसाद, मनीष चौधरी, मितेंद्र दर्शन सिंह, निगम भंडारी, शेष नारायण ओझा, शिवि चौहान, स्मृति लेंका, श्रवण राव, सुरभि द्विवेदी, तारह जॉनी और विकास छिकारा का नाम शामिल है।












