मीनल ने किया सदरबाजार वार्ड में जनसंपर्क

रायपुर। स्वामी विवेकानंद सदरबाजार वार्ड क्रमांक 44 में भाजपा से महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने भाजपा पार्षद पद के प्रत्याशी मुरली शर्मा के साथ उनके वार्ड में जनसंपर्क किया और लोगों से अपने और मुरली के लिए वोट मांगा। जनसंपर्क अभियान में प्रमुख रूप से रायपुर दक्षिण के विधायक सुनील सोनी, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता मृत्युंजय दुबे के साथ संगठन के वरिष्ठ नेता विशेष रूप से उपस्थित थे।
जनसंपर्क के दौरान वार्ड के लोगो ने दोनों प्रत्याशियों का विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा, आरती और फुल मालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए 11 फरवरी, दिन मंगलवार को मतदान करने की अपील। इस दौरान वार्ड के वरिष्ठ नेता वर्धमान सुराना, खेमराज बेद, विनोद रोहड़ा, विनय ओझा, हरीश अग्रवाल, कैलाश रावत, सतीश कुरंजेकर, राहुल जैन, विक्रम राजपुरोहित, इंदर कछावा, सदाशिव सोनी, संतोष सोनी, विजेंद्र गुप्ता, गायकवाड, अजय जगत, बिनु गायकवाड, राजा वर्मा, शेख फैजान, ज्योति पवार, सरोज सोनी, बबीता रजक, वर्षा गुप्ता, प्रीति राउत, अनघा करकरे समेत सैकड़ों वरिष्ठ युवा एवं महिला कार्यकर्ता शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *