माना विमानतल में हुआ माक ड्रिल

रायपुर। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद देश के सभी विमानतलों मे सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है और कोई दूसरा हादसा न हो इसके लिए एयरपोर्ट प्रबंधन के द्वारा माक ड्रिल भी किया जा रहा है। इसी के मद्दनेजर राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद टर्मिनल में गुरुवार को माक ड्रिल किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट बिल्डिंग, टर्मिनल, विमान के टेकऑफ करने और आग लगने जैसे सारी घटनाएं कर पैसेंजर्स को भी सुरक्षित निकालने का अभ्यास किया गया। इस अभ्यास में सीआईएसएफ के अफसर-कर्मचारियों के साथ फायरब्रिगेड की रेस्क्यू टीमें भी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *