इंडिगो की रायपुर-भोपाल फ्लाइट रद्द

रायपुर। इंडिगो की रायपुर-भोपाल फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई है। बताया गया कि कुछ फ्लाइट रद्द की गई है। सूत्रों के मुताबि$क हार्ड लैंडिंग की वजह से पूरे विमान की जांच की जा रही है। इस बारे में अभी कोई अधिकृत बयान नहीं आया है।
4.40 बजे रायपुर आए इंडिगो विमान की हार्डलेडिंग करवाई गई है। पायलट ने विमान की लैंडिंग की कोशिश की लेकिन पहली बार में विमान लैंड नहीं हो पाया। हवा में चक्कर लगाने के बाद विमान फिर लौटा और दूसरी बार में हार्ड लैंडिंग हुई। लैंड करते समय यात्रियों को जोरदार झटका महसूस हुआ। हार्ड लैंडिंग की वजह से विमान रायपुर में ही ग्राउंड कर लिया गया है और भोपाल वापसी रद्द कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *