तीरंदाजी में छग की महिला वर्ग ने टीम इवेंट में हासिल किया कांस्य, व्यक्तिगत में चांदनी ने ब्रांच मेडल

रायपुर। उत्तराखंड में 38वां नेशनल गेम खेला जा रहा है जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहा है। इसी के तहत तीरंदाजी के महिला इवेंट वर्ग में उनका मुकाबाला उत्ताखंड से हुआ जहां उन्हें कांस्य पद से संतुष्ट होना पड़ा । वहीं व्यक्ति वर्ग में चांदनी साहू ने ब्रांच मेडल हासिल किया। छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ उनके स्वागत के लिए खिलाडिय़ों के लौटने का इंतजार कर रहा है। अपने घोषणा अनुरुप मेडल हासिल करने वाले खिलाडिय़ों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जल्द ही 25 25 हजार रुपए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के महासचिव कैलाश मुरारका ने बताया कि तीरंदाजी प्रतियोगिता को देखने के लिए आज हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे थे और वे घरेलू खिलाडिय़ों को समर्थन कर रहे थे। छत्तीसगढ़ की ओर से चांदनी साहू, सुलोचना राज, सुशिला नेताम और हर्षिता साहू ने शानदार शुरुआत करते हुए उत्ताखंड के तीरंदाज महिला खिलाडिय़ों को पहला सेट टाई करने पर मजबूर कर दिया, लेकिन दूसरे और तीसरे सेट में वे इसे बरकरार नहीं रख सकें और छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों को कास्यं पदक से संतुष्ट होना पड़ा।
आज शाम को दूसरा मैच हुआ जिसमें व्यक्तिगत महिला वर्ग में चांदनी साहू ने ब्रांच मेडल प्राप्त किया और उत्तराखंड में छत्तीसगढ़ का तिरंगा लहराया। मुख्यमंत्री व छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विष्णुदेव साय, खेल मंत्री टंक राम वर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मेडल प्राप्त खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की।
छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ की ओर से भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका ने पहल हीे घोषणा की थी की जो नेशनल गेम में मेडल लेकर आएंगे उन्हें 25 25 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। जिन खिलाडिय़ों ने मेडल हासिल किया है पहले तो उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा उसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों उन्हें पुरुस्कार स्वरुप यह राशि प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *