जनसंवाद का असर – वायरल, विवाद और कार्रवाई – IPS रतन लाल डाँगी सस्पेंड

जनसंवाद का असर – वायरल, विवाद और कार्रवाई – IPS रतन लाल डाँगी सस्पेंड

रायपुर : – जो अब तक फुसफुसाहट थी वह अब सरकारी आदेश बन चुकी है। और इस पूरी कहानी में सबसे बड़ा मोड़ जनसंवाद की खबर के बाद सिस्टम हरकत में आया छत्तीसगढ़ सरकार के गृह (पुलिस) विभाग ने 2003 बैच के IPS रतन लाल डाँगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित (सस्पेंड) कर दिया है।

आदेश क्या कहता है?
26 मार्च 2026 को जारी आदेश में साफ लिखा गया है पद के अनुरूप आचरण नहीं करना है नैतिकता के विपरीत व्यवहार और सबसे अहम पद के प्रभाव का दुरुपयोग
इसके साथ ही आदेश में यह भी दर्ज है उनका व्यवहार सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हुआ है। जिससे पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुँचा
यानी मामला सिर्फ अंदर का नहीं रहा पब्लिक हो गया… और वही भारी पड़ गया।

किस नियम के तहत कार्रवाई?
सरकार ने यह कदम उठाया अखिल भारतीय सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1969 के तहत स्पष्ट शब्दों में यह सिर्फ चेतावनी नहीं सीधा सख्त अनुशासनात्मक एक्शन है। आदेश के अनुसार डाँगी का मुख्यालय अब पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर रहेगा बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने की इजाजत नहीं होगी
नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा

मतलब साफ है कि कुर्सी से दूरी… अधिकार सीमित… और अब पूरी भूमिका जांच के घेरे में।

घटनाक्रम –
इस कार्रवाई के पीछे एक लंबा सिलसिला है एक SI की पत्नी द्वारा गंभीर आरोप लिखित शिकायत और विभागीय जांच जवाब में काउंटर आरोप और फिर… सोशल मीडिया पर वायरल सामग्री इन सबने मिलकर मामला ऐसा बना दिया जिसे अब दबाना संभव नहीं था।

पुराने घटनाक्रम से जुड़ा एक और कनेक्शन?
सूत्रों के अनुसार, महिला संबंधित आरोपों के बाद जब डाँगी को चंद्रखुड़ी भेजा गया था, उसके कुछ समय बाद ही उन्हें एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का प्रभार दिया गया।
चर्चाओं में यह भी कहा जाता है कि इस पोस्टिंग के पीछे उस समय सिस्टम में प्रभाव रखने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी की भूमिका रही। इसकी पड़ताल हम बाद में करेगे –

सिस्टम का सीधा संदेश
इस कार्रवाई को सिर्फ सस्पेंशन मत समझिए यह एक साफ और सख्त संदेश है अब “वर्दी” से ऊपर नियम हैं सोशल मीडिया पर हर कदम की निगरानी है और सार्वजनिक छवि पर कोई ढील नहीं यह आदेश सिर्फ एक अफसर की कहानी नहीं बल्कि उस दौर का संकेत है जहाँ

खबर असर करती है, और वायरल सच सत्ता को फैसला लेने पर मजबूर करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *