जवानों से मिलने हूं उत्सुक, जल्द आऊंगा छत्तीसगढ़, केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने एक्स पर जारी किया वीडियो

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को अपने ऑफिशियल चैनल एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि हाल ही में नक्सलवाद के विरुद्ध चलाए गए अभियानों में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारियों से भेंट कर इन ऑपरेशंस की ऐतिहासिक सफलता पर उन्हें बधाई दी। इन अभियानों को अपनी बहादुरी से सफल बनाने वाले जवानों से भी मिलने के लिए उत्सुक हूँ और जल्द ही छत्तीसगढ़ आकर उनसे भेंट करूँगा। मोदी सरकार नक्सलवाद के दंश से भारत को मुक्त करने के लिए संकल्पित है।
https://x.com/search?q=amit%20shah&src=typeahead_click









