दशहरा उत्सव के लिये समितियों का गठन

00 नगर निगम द्वारा डब्ल्यूआरएस, रावणभाठा, चौबे कालोनी, राजेन्द्र नगर, शंकरनगर, रामकुण्ड में दशहरा हेतु व्यवस्था दी जायेगी
रायपुर। नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने दशहरा उत्सव 2 अक्टूबर को शहर के डब्ल्यूआरएस, रावणभाठा, चौबे कालोनी, राजेन्द्र नगर, शंकरनगर, रामकुंड में होने वाले सार्वजनिक दशहरा उत्सव आयोजनों के लिये दशहरा मैदानों के समतलीकरण सफाई व्यवस्था, पेयजल प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था उत्सव स्थलों सहित संबंधित मार्गो की सफाई व्यवस्था हेतु निगम अधिकारियों को प्रशासनिक कार्य दायित्व सौंपते हुए निगम अधिकारियों की दशहरा उत्सव (रावण पुतला दहन) आयोजन एवं दुर्गा विजर्सन आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु प्रशासनिक समितियों का गठन जवाबदारियां सौंपी।
समिति में नोडल अधिकारी अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय मो. नं. 9424264100 एवं अधीक्षण अभियंता श्री संजय बांगड़े मो. नं. 7223999319, श्री राजेश नायडू मो. नं. 9644000770, प्रभारी अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर मो. नं. 9425502640, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा मो. नं. 9907992294, जोन 6 जोन कमिश्नर श्री हितेन्द्र यादव मो. नं. 8253087778, स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती तृप्ति पाणीग्रही मो. नं. 9591285715 को रखा गया है। आयुक्त ने समिति को दशहरा उत्सव / दुर्गा विसर्जन आयोजन हेतु केन, शामियाना, लाईट, माईक, गोताखोर, चिकित्सा सुविधा आदि की व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिये है। इस समिति को जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल मो. नं. 9238343470 द्वारा आवश्यक सहयोग किया जायेगा ।
नगर निगम के आयुक्त ने दशहरा उत्सव (रावण पुतला दहन) आयोजन के दौरान माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल एनजीटी एवं शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन करने के आदेश संबंधित निगम अधिकारियों को दिये है। आयुक्त ने डब्ल्यूआरएस रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 2 को, रावणभाठा पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 6 को, चौबे कालोनी रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 7 को, राजेन्द्र नगर रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 10 को, शंकरनगर रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 3 को एवं रामकुण्ड रावण पुतला दहन स्थल का दायित्व जोन 7 को सौपा है एवं संबंधित जोन कमिश्नर कार्य के नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिये है। माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के निर्देशों का कडाई से पालन सुनिश्चित करने के आदेश आयुक्त ने अधिकारियों को दिये है।










