तहसील बसना में शासकीय भूमि में कब्जा करने वाले बिल्डरों के विरुद्ध हुआ एफआईआर दर्ज

रायपुर। बसना तहसील के बसना नगर पंचायत अंतर्गत साई विहार कालोनी के बिल्डरों के खिलाफ शासकीय भूमि में कब्जे की कोई शिकायत प्राप्त हुई है? अगर हाँ तो बिल्डरों पर क्या कार्यवाही की गई है? अगर नहीं तो क्यों? का सवाल बजट सत्र के दौरान बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने उठाया। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने सदन को बताया कि जिला महासमुंद अंतर्गत बसना तहसील के बसना नगर के सांई विहार स्थित शासकीय भूमि का कूटरचना कर विक्रय किये जाने के संबंध में आवेदक अध्यक्ष नरसिंह शिक्षा समिति बसना तहसील बसना जिला महासमुंद द्वारा प्रस्तुत शिकायत की जांच उपरांत सांई विहार कॉलोनी के बिल्डरों के खिलाफ शासकीय भूमि की कूटरचना कर विक्रय किए जाने के कारण संबंधित बिल्डरों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज किया गया है।
डॉ. सम्पत ने फिर सवाल किया कि बिल्डरों के द्वारा कितनी जमीन साईं विहार कालोनी हेतु क्रय की गई थी, जिसमें से कितनी जमीन को विक्रय कर दिया गया है व कितनी जमीन शेष है? राजस्व मंत्री ने बताया कि बिल्डरों के द्वारा कुल 5.745 हेक्टेयर जमीन सांई विहार कॉलोनी हेतु क्रय की गई है जिसमें से 3.907 हेक्टेयर जमीन को विक्रय कर दिया गया है, 1.838 हेक्टेयर जमीन शेष बचती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *