स्व. राजो देवी साहू स्मृति बैडमिंटन प्रतियोगिता का फाइनल कल

रायपुर। चैलेंज कप बैडमिंटन प्रतियोगिता डाईट शंकर नगर रायपुर में खेली जा रही है। उद्घाटन कार्यक्रम में उप प्राचार्य श्रीमती अर्चना पाठक एवं ज्ञान सिंह साहू के मुख्य अतिथि में तथा डॉ सुशील जैन एवं ज्योति के विशेष आथित्य में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में डाइट की व्खायाता नीरजा सातपुते ने भी भाग लिया है।
उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता डाईट, सीटीई, एनआईओएस, एससीईआरटी एवं अवंती विहार के खिलाडिय़ों के बीच खेली जा रही है। अब तक महिला वर्ग में कु. वैष्णवी सामी एवं श्रीमती अन्नपूर्णा वर्मा के बीच फाइनल खेली जाएगी तथा पुरुष वर्ग में श्री धर्मवीर वर्मा एवं श्री ऋषभ शर्मा के बीच फाइनल खेला जाएगा तथा महिला वर्ग एवं पुरुष वर्ग के युगल मैच के सेमीफाइनल आज खेले जाएंगे। पुरुषों में विवेक एवं प्रवीण की जोड़ी सेमीफाइनल पहुंच चुकी है। इस प्रतियोगिता का फाइनल 17 तारीख को होगा, जिसके मुख्य अतिथि जुगल किशोर अग्रवाल एवं अध्यक्षता श्री ज्ञान सिंह साहू विशेष अतिथि के रूप में श्री तोरण लाल साहू ,श्री बी एल. देवांगन उपसंचालक लोक शिक्षण छत्तीसगढ़,श्री प्रहलाद दमाहे उप- संपादक स्वदेश ज्योति होंगे। इस प्रतियोगिता के संयोजक प्राचार्य युगल किशोर साहू एवं आयोजक छबिराम ज्ञान सिंह साहू ,भारतीय शिक्षा बोर्ड के राज्य प्रभारी एवं रिटायर्ड असिस्टेंट प्रोफेसर डाइट है जिनके मार्गदर्शन में 9 महिलाओं एवं 25 पुरुषों ने भाग लिया है। 17 फरवरी को फाइनल के पश्चात पुरस्कार वितरण किया जाएगा। एवं सभी खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र एवं प्रोत्साहन के अलावा आयोजको की ओर से खिलाडिओ को नि:शुल्क शर्ट भी दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *