चौबे कॉलोनी की रहने वाली मशहूर अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे कैंसर से गई हार

रायपुर। राजधानी रायपुर के चौबे कॉलोनी की रहने वाली फिल्म और टीवी अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे कैंसर से जंग हार गई और 17 फरवरी 2026 को मुंबई में 60 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह मल्टीपल मायलोमा नामक श्वेत रक्त कोशिकाओं के कैंसर से पीडि़त थीं। उनका अंतिम संस्कार उसी दिन अंधेरी, मुंबई में किया गया। उनके परिवार में उनके पति और दो बच्चे हैं। वे रायपुर में पली बढ़ीं और शादी के बाद मुंबई शिफ्ट हुई थीं। 150 से ज्यादा एड फिल्में, कई सीरियल और फिल्में कर चुकी प्रवीणा देशपांडे ने सलमान खान की रेडी फिल्म में भी नजर आई थी। प्रवीणा देशपांडे ने मुंबई में सबसे पहले हिप-हिप हुर्रे के लिए ऑडिशन दिया और रोल मिल गया। दूरदर्शन के बंधन में भी काम मिला। इसके 250 से ज्यादा एपिसोड किए। अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे वर्ष 2019 से उपचार करा रही थीं, लेकिन उन्होंने अपनी बीमारी को निजी रखा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *