बिलासपुर एवं हडपसर (पुणे) के मध्य एक फेरे के लिए छठ पुजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा

00 रेल यात्रियों को मिलेगी अधिकाधिक कन्फर्म बर्थ/ सीट की सुविधा
रायपुर। छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़भाड़ को नियंत्रित करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए बिलासपुर-हडपसर-बिलासपुर के मध्य 01 फेरे के लिए छठ पूजा स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है। यह ट्रेन बिलासपुर से हडपसर के लिए 08295 नंबर के साथ 08 नवंबर 2024 को रवाना होगी। यह गाड़ी बिलासपुर से 14.00 बजे रवाना होकर रायपुर 15.30 बजे ,दुर्ग 16.25 बजे, गोंदिया 18.21 बजे, नागपुर 20.40 बजे, बडनेरा 23.35 बजे, अकोला 00.45 बजे, भुसावल 03.00 बजे, मनमाड़ 05.35 बजे, कोपरगांव 06.35 बजे, अहमदनगर 08.30 बजे, दौंड कार्ड केबिन 10.20 बजे होते हुए दिनांक 09 नवंबर 2024 को हड़पसर 13 बजे पहुंचेंगी।
इसी प्रकार विपरीत दिशा में हड़पसर से बिलासपुर के लिए 08296 नंबर के साथ दिनांक 09 नवंबर 2024 को 15.00 बजे रवाना होगी। यह गाड़ी दौंड कार्ड केबिन 15.50 बजे, अहमदनगर 17.30 बजे, कोपरगांव 19.12 बजे, मनमाड़ 20.30 बजे, भुसावल 00.05 बजे, अकोला 02.25 बजे, बडनेरा 04.55 बजे, नागपुर 08.20 बजे, गोंदिया 09.53 बजे, दुर्ग 12.30 बजे, रायपुर 13.45 बजे होते हुए दिनांक 10 नवंबर 2024 को 15.30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 10 शयनयान 02 एसी-थ्री, एवं 02 एसी-2 सहित 20 कोच की सुविधा रहेगी।
दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए भारतीय रेल द्वारा इस वर्ष 7,296 विशेष गाडिय़ाँ चलाई जा रही हैं, जबकि पिछले साल 4,500 विशेष गाडिय़ाँ चलाई गई थीं। ये स्पेशल ट्रेनें। अक्टूबर से 30 नवंबर तक 2 महीनों के लिए चलाई जा रही है। 31 अक्टूबर को रेलवे ने 150 से अधिक विशेष गाडिय़ाँ चलाई थी। इसके साथ ही स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष प्रबंध किए हैं, जिसमें कतारबद्ध तरीके से ट्रेन में प्रवेश की व्यवस्था के साथ भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त कर्मचारी और रेल सुरक्षा बल के जवान शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *