उपमुख्यमंत्री साव-शर्मा, राजस्व मंत्री वर्मा, विधायक बोहरा पहुंचे लोहारीडीह,साव ने मृतक प्रशांत की माता को भेंट किया दस लाख का चेक

00 पीडि़त और बेगुनाहों को न्याय मिलेगा और दोषियों पर किया जाएगा सख्त कार्यवाही – साव
00 उपमुख्यमंत्री शर्मा के निर्देश पर लोहारीडीह में ग्रामीणों को मिल रहा है सुखा राशन समाग्री
कवर्धा। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, श्री विजय शर्मा, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा सहित साहू समाज के वरिष्ठजन कबीरधाम जिले के ग्राम लोहारीडीह पहुंचे। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोहारीडीह निवासी मृतक श्री प्रशांत साहू के घर पहुँच कर उनके माता जी से भेंट किया घटना पर राज्य सरकार की तरफ से अपनी गहरी संवेदना तथा दु:ख प्रगट करते हुए उन्हें दस लाख रुपए का चेक प्रदान किया। वही उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देश पर प्रशासन द्वारा लोहारिडीह में ग्रामीणों के घरों में सुखा राशन समाग्री,दाल, तेल, आलू ,सोयाबीन बड़ी सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री का पैकेट का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में स्थिति सामान्य होते तक ग्रामीणों का विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने लोहारीडीह में ग्रामीणों से घटनाक्रम के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि आज हम सब यहां मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्राम लोहारीडीह पहुँचे है। हम सबने ग्रामीण तथा सामाजिक वरिष्ठजनों के साथ लोहारिडीह पहुँच कर मृतक श्री शिव प्रसाद साहू, श्री रघुनाथ साहू तथा प्रशांत साहू के घर पहुँच कर उनके परिवार के सदस्यों, आसपास के उनके पड़ोसियों से भेंट की। घटना पर गहरी दु:ख प्रगट किया गया। घटना की हर पहलुओ की बारीकी, सूक्ष्मता तथा पूरी संवेदनशीलता के साथ जांच के निर्देश दिए गए है। आज हम सबने मृतक श्री रघुनाथ साहू के घर पहुच कर आगजनी से उनके जले घर का मुयायना किया गया। यह बहुत दुखद घटना है। मृतक श्री शिव प्रसाद के बच्चों और परिवार के अन्य लोगो से भेंट कर हालचाल जाना।
उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार संवेदनशील सरकार है। लोहारीडीह घटना की हर पहलुओ की जांज करने के लिए सरकार पूरी तहत से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पीडि़त पक्ष, व्यक्ति, परिवार और निर्दोषों को न्याय मिलेगा और दोषियों की बख्शा नहीं जाएगा। विधिसम्मत दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस तरह की घटना की पुनर्रावृत्ति प्रदेश में कही और ना हो इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा जिले के सभी कलेक्टर,एसपी को निर्देशित किया गया है।
उपमुख्यमंत्री को इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद कुछ घरों से ताले टूटे है तथा किसी-किसी का मोटर साइकिल की गायब होने की सूचना है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने ग्रामीणों से मिली शिकायतों को बेहद गंभीरता से लिया है और इसकी गंभीरता से जांच के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने लोहारीडीह घटना पर किसी भी प्रकार की अपवाह तथा भ्रम नही फैलाने का प्रदेश, जिले तथा क्षेत्र वासियो आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *