ग्रामीण विद्युतीकरण को नई दिशा देने पेंड्रा जिले के गांव पहुंचे सीएसपीडीसीएल प्रबंध निदेशक

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (सीएसपीडीसीएल) के प्रबंध निदेशक एवं छत्तीसगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (क्रेडा) के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पेंड्रा जिले का दौरा ग्रामीण विद्युतीकरण को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं जन-केंद्रित पहल साबित हुआ। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर विद्युत आपूर्ति संबंधी सुधारों पर चर्चा की।
प्रबंध निदेशक एवं प्रभारी सीईओ, क्रेडा ने इस दौरान प्रसिद्ध वैद्य ननकू वैद से भेंट की तथा हाल ही में स्थापित विद्युत लाइन का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर विद्युत आपूर्ति संबंधी सुधारों पर चर्चा की। साथ ही, क्षेत्र में चंदन खेती सहित अपनाई जा रही उन्नत एवं उच्च-मूल्य कृषि पद्धतियों का अवलोकन भी किया। ठठपथरा के दौरे के दौरान हाल ही में प्रारंभ की गई नियमित विद्युत लाइन की स्थिति का जायजा लिया गया। क्रेडा अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पूर्व में स्थापित सौर आधारित व्यवस्था को निकट भविष्य में किसी अधिक आवश्यक स्थान पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि अक्षय ऊर्जा संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित हो सके।
पेंड्रा विश्राम गृह में विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रचलित कार्यों के संचालन संबंधी चुनौतियों एवं आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को जनता के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, जिम्मेदारी और शुद्ध भावना से करने का स्पष्ट संदेश दिया। सीएसपीडीसीएल संभागीय कार्यालय में भी व्यापक समीक्षा बैठक आयोजित कर चल रही परियोजनाओं, परिचालन चुनौतियों एवं भावी कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया। स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद के माध्यम से ग्रामीण विद्युतीकरण को सुदृढ़ बनाने हेतु सामूहिक समाधान एवं सहयोगात्मक प्रयासों पर बल दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *