आमासिवनी में अवैध कब्जा कर व्यवसाय कर रहे पक्के निर्माण पर चला निगम का बुलडोजर

रायपुर। नगर निगम के जोन क्रमांक 9 ने आमासिवनी बाजार में शासकीय भूमि पर पक्का अवैध कब्जा कर व्यवसाय कर रहे रहे लोगों को वहां से खदेड़ा और पक्के निर्माण पर बुलडोजर चला उसे जमींदोज कर दिया।
निगम के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार एवं जोन 9 जोन कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता श्री शरद ध्रुव, सहायक अभियंता श्री सैय्यद जोहेब, उपअभियंता श्री अतुल बंसल की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 क्षेत्र अंतर्गत आमासिवनी बाजार में लगभग 2000 वर्गफीट क्षेत्र शासकीय भूमि पर कब्जा जमाकर वहां व्यवसायिक दुकान बनाकर व्यवसाय संचालन किये जाने पर कारगर रोक लगाने संबंधित कब्जाधारी को नियमानुसार नोटिस देने के बाद यह अभियान चलाकर जेसीबी मशीन की सहायता से व्यवसायिक दुकान तोडकर शासकीय भूमि को कब्जा मुक्त करने की कार्यवाही की गई।
