लालपुर में शासकीय जमीन पर 9 से 10 निजी दुकानों के साथ एक बहुमंजिला बिल्डिंग पर निगम का चला बुलडोजर

रायपुर। नगर निगम प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में लालपुर में शासकीय जमीन पर लगभग 9 से 10 निजी दुकानों के साथ एक बहुमंजिला बिल्डिंग संचालित की जा रही थी, जिसमें पीजी भी चल रहा था। शिकायतों के बाद नगर निगम ने जांच कर निर्माण को अवैध पाया और आज सुबह बुलडोजर चलाकर ढहा दिया।
अतिक्रमण हटाने के दौरान किसी भी तरह के विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर नगर निगम के उडऩदस्ता दल के साथ सभी 10 जोन की गाडिय़ां मौजूद थे। दुकानों और पीजी में रहने वाले लोगों को पहले ही नोटिस देकर हटने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद बुलडोजर से अवैध हिस्सों को तोड़ा गया।
नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शहर में जहां भी सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण मिलेगा, वहां इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों में कार्रवाई को लेकर मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोगों ने इसे सही कदम बताया, वहीं प्रभावित लोगों ने प्रशासन से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है।
इस मामले में नायब तहसीलदार ज्योति सिंह ने कहा कि 10 से ज्यादा प्राइवेट दुकानों पर कार्रवाई की है। यह प्रकरण लंबित था। आज मौके पर पहुंचकर यहां कार्रवाई की है। व्यवसायिक परिसर था, शासकीय भूमि में ये निर्माण किया गया था। सामने में करीब 10 से ज्यादा दुकान थी और पीछे 71 के करीब कमरे अंदर थे। ये सभी शासकीय जमीन पर निर्माण किया गया था। सभी को तोडऩे की कार्रवाई की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *