कलेक्टर गौरव ने सम्हाला नगर निगम रायपुर में प्रशासक की कमान
रायपुर। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सोमवार को नगर पालिक निगम रायपुर में प्रशासक के तौर पर पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित थे। प्रशासक को चार्ज न देने का दावा करने वाले महापौर एजाज ढेबर इस अवसर पर उपस्थित नहीं थे। निगम कर्मचारियों ने कलेक्टर सिंह का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।