कलेक्टर को आंगनबाड़ी केंद्र मिला बंद, सीडीपीओ, सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को नोटिस जारी

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज बाजार चौक, सरोना स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया, जिस पर कलेक्टर ने गंभीर नाराजगी व्यक्त की, जिला कार्यक्रम अधिकारी को कार्यवाही के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्वयं गैस जलाकर एवं बर्तनों का अवलोकन किया।
कलेक्टर डॉ सिंह के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री शैल ठाकुर ने सीडीपीओ श्रीमती अनुपमा तिवारी, सुपरवाइजर सुश्री गार्गी शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती कुंती सोनकर, आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती रेवती साहू को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया । कलेक्टर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि बच्चों एवं हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *