बिहार में एनडीए की जीत पर मुख्यमंत्री साय ने सहयोगी मंत्रियों को मिठाई खिलाकर दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कैबिनेट की बैठक से पहले सहयोगी मंत्रियों को बिहार में एनडीए की भारी जीत पर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर बिहार की जनता ने एक बार फिर विश्वास जताया है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि दुनिया को लोकतंत्र की शिक्षा देने वाले बिहार का जनादेश, लोकतंत्र और सुशासन की जीत है। बिहार की जनता ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस बार अन्य तमाम चुनावों से अधिक बड़ी जीत देकर चुना है। ऐसा देखा जाता है कि कई बार सत्ता में रहने में बाद सत्ताधारी दल को एंटी इंकम्बेंसी झेलना पड़ता है। भाजपा शासित राज्यों ने इस मिथक को भी तोड़ दिया है। भाजपा नीत गठबंधन ने यह साबित किया है कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतर कर आप बार-बार आशीर्वाद पा सकते हैं। बिहार की जनता को धन्यवाद। बिहार में भी डबल इंजन की सरकार आगे और तेजी से प्रदेश का विकास करे, यही शुभकामना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *