छत्तीसगढ़ के विकास का बजट – बाफना

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के द्वारा मंगलवार को पेश किया गया बजट प्रतियोगी परीक्षाओं एवं अन्य परीक्षाओं में युवाओं की प्रेरित करने वाला है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले सकें। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी होम्योपैथी अस्पताल की स्थापना की घोषणा किए जाने की सराहना करते हुए महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष विमल बाफना कहा कि युवा, व्यापारियों, उद्योगपतियों के लिए नीतिगत पूंजी लाभ की दृष्टि से बहुत अच्छा बजट है। बजट में महिला सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना, महतारी सदन, सड़क, पानी, पुलिया के लिए बजट में प्रावधान किया गया है जो एक अच्छा प्रयास है। जिससे छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा मिलेगा।










