86वीं इंटर स्टेट सब जुनियर व कैडेट राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस टीम घोषित

रायपुर। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में मध्य प्रदेश टेबल टेनिस संघ द्वारा इंदौर (मध्यप्रदेश) में 30 जनवरी से 7 फरवरी 2025 तक “86वीं इंटर स्टेट सब जुनियर एवं कैडेट राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता” आयोजित की जा रही है जिसमें 30 जनवरी से 2 फरवरी तक होप्स (अंडर-11) बालिका एकल, कैडेट (अंडर-13) बालिका एकल/युगल वर्ग एवं सब जुनियर (अंडर-15) बालिका टीम/एकल/युगल वर्ग तथा दिनांक 04/02/2025 से 07/02/2025 तक होप्स (अंडर-11) बालक एकल, कैडेट (अंडर-13) बालक एकल/युगल वर्ग एवं सब जुनियर (अंडर-15) बालक टीम/एकल/युगल वर्ग की प्रतियोगिता होगी। उक्त प्रतियोगिता हेतु छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष श्री शरद शुक्ला द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के होप्स, कैडेट एवं सब जुनियर (बालक एवं बालिका) टीम की घोषणा की गयी। इस अवसर पर पदाधिकारी श्री विनय बैसवाड़े, श्री प्रदीप जोशी, श्री रजनीश ओबेराय सहित सभी पदाधिकारियो ने टीम को शुभकामनाए दी एवं अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जतायी।
प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य कि होप्स, कैडेट एवं सब जुनियर बालिका टीम मंगलवार को रवाना हुयी तथा होप्स, कैडेट एवं सब जुनियर बालक टीम 2 फरवरी को रवाना होगी। टीम के कोच श्री एम. रविराज (दुर्ग) एवं मेनेजर श्रीमती अपर्णा पांडे (रायपुर) है। छत्तीसगढ़ से प्रतियोगिता में अंपायरिंग के लिए श्री अजीत बेनर्जी (रायपुर), श्री आकाश श्रीवास्तव (बिलासपुर), कु. प्रिया चावड़ा (रायपुर) एवं श्री नागेश्वर साहू (रायपुर) को चुना गया है।
टीम इस प्रकार है:-
सब जुनियर बालिका (अंडर-15) – आहना सिंह (रायपुर), समाया पांडे (रायपुर), तिशा हरडेल (दुर्ग), सिया मेघानी (बिलासपुर)।
कैडेट बालिका (अंडर-13) – समाया पांडे (रायपुर), लावण्या पांडे (रायपुर), वेदी कच्छवाहा (रायपुर), अक्षिता बीनू (बिलासपुर)।
होप्स बालिका (अंडर-11) – अक्षिता बीनू (बिलासपुर), आरुषी मढ़रिया (दुर्ग)।
सब जुनियर बालक (अंडर-15) – आर्यन कुमार सिंह (रायपुर), दीक्षांत कुमार जांगड़े (बिलासपुर), श्रेष्ठ मिश्रा (रायपुर), तेजस जादवानी (रायपुर)
कैडेट बालक (अंडर-13) – दीक्षांत कुमार जांगड़े (बिलासपुर), कवीश काला (रायपुर), राजदीप गांगुली (बिलासपुर), शिखर बागड़े (दुर्ग)।
होप्स बालक (अंडर-11) – अथर्व साहू (दुर्ग), तुषार सोना (दुर्ग)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *