स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश लेकर सड़क में उतरे कप्तान , फिटनेश का डोज आधा घण्टा रोज के लगे नारे –

स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश लेकर सड़क में उतरे कप्तान ,फिटनेश का डोज आधा घण्टा रोज के लगे नारे

मुंगेली – मुंगेली जिले में रविवार को स्वास्थ्य जागरूकता के लिए एक विशेष साइकल रैली का आयोजन किया गया । दरअसल केंद्र सरकार की फिट इंडिया मिशन अन्तर्गत आयोजित इस रैली का नेतृत्व मुंगेली जिले के पुलिस कप्तान भोजराम पटेल ने किया । साइकल रैली में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी कर्मचारी समेत लोगो ने भी बढ़ चढक़र हिस्सा लिया । यह आयोजन केंद्र सरकार की “खेलो इंडिया योजना” के फिट इंडिया के पहल का हिस्सा था ।

यह साइकल रैली रेस्ट हाउस मुंगेली से दाउपारा चौक होते हुए कलेक्ट्रेड , पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक निकाली गई । पुलिस कप्तान के साथ साथ लोगो ने भी “फिटनेश का डोज आधा घण्टा रोज” के जमकर नारे लगाए ।

उक्त कार्यक्रम में पुलिस कप्तान ने अपने उद्बोधन में बताया कि साइकल चलाना यह एक बेहतर साधन है जिससे मनुष्य अपने स्वास्थ्य और फिट रह सकता है। इससे सहनशक्ति , तनाव कम , और अनेको छोटी मोटी बीमारियों से इंसान वैसे ही निजात पा सकता है । इसमे युवाओ के लिए संदेश है आज जो युवा नशे की गिरफ्त के आकर अपना जीवन सर्वनाश कर लेते है उनके लिए यह बेहद ही उपयोगी है कि युवा नशा छोड़े और खेल से जुड़े यह आज के युवाओ के लिए सबसे बड़ा मूलमंत्र है ।

कार्यक्रम में पुलिस कप्तान समेत अति. पुलिस अधीक्षक मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा , अनुविभागीय अधिकारी मुंगेली मयंक तिवारी , रक्षित निरीक्षक नरगिस खिस्ट तिग्गा बघेल , निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े , उपनिरी. अमित गुप्ता , उपनिरी. गिरजाशंकर यादव , उपनिरी. संतोष शर्मा एवं जिला मुंगेली के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *