आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने के साथ 23 से शुरू होगा विस का बजट सत्र, 24 को पेश करेंगे वित्त मंत्री बजट

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण और राज्य के आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने के साथ शुरू होने जा रहा है। सत्र के दूसरे ही दिन, 24 फरवरी को साय सरकार का तीसरा बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे। बजट के बाद बुधवार से अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
इस बीच वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि 24 जनवरी को वे राज्य का बजट पेश करेंगे। यह सरकार का तीसरा बजट होगा, जो नई थीम और नए विजन के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। बजट की रणनीति 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप तैयार की गई है। विकसित छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम होगा। 2047 के लॉन्ग टर्म प्लान और शॉर्ट टर्म प्लानिंग के तहत बजट में स्पष्ट रोडमैप देखने को मिलेगा।
बजट को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर चौधरी ने कहा कि पूर्व में राजीव गांधी योजना के तहत चार किस्तों में राशि दी जाती थी, जबकि भाजपा सरकार हर साल उससे अधिक राशि दे रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पांच वर्षों में जितनी राशि नहीं दे पाई, उससे अधिक उनकी सरकार दे रही है। हर वर्ष 8000 करोड़ रुपए माता-बहनों के खातों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं। विपक्ष केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *